फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said the government has made the booking of PWD rest house online

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सरकार ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को किया ऑनलाइन

Thu, 23 Oct 2025 09:02 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:02 PM IST
सार

HP PWD Rest House Online Booking: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले आम जनता के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों की बुकिंग आसानी से नहीं प्राप्त होती थी। वर्तमान सरकार ने यह निर्णय लिया कि सभी विश्राम गृहों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, ताकि आम जनता इस सुविधा से लाभान्वित हो सके।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said the government has made the booking of PWD rest house online
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए सरकार ने लोक निर्माण विभाग के सभी विश्राम गृहों की बुकिंग को न केवल ऑनलाइन माध्यम द्वारा सुनिश्चित किया है बल्कि यह भी तय किया है कि कमरों की बुकिंग के साथ-साथ कमरा नम्बर भी तुरंत लोगों को उनके मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पहले आम जनता के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों की बुकिंग आसानी से नहीं प्राप्त होती थी। वर्तमान सरकार ने यह निर्णय लिया कि सभी विश्राम गृहों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, ताकि आम जनता इस सुविधा से लाभान्वित हो सके।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व में विश्राम गृहों की बुकिंग केवल ऑफलाइन होती थी, लेकिन जून 2025 से सभी विश्राम गृहों की बुकिंग ऑनलाइन कर दी गई। इससे न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है, बल्कि राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सभी छोटे और बड़े कार्यालय डिजिटल हों ताकि लोगों को घर-द्वार पर ही सभी सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने बताया कि जून, 2025 से 10 अक्टूबर तक विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से दो करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि इसी दौरान प्रदेश प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि अब बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर हो रही है और तुरंत इसकी पुष्टि की जाती है। इस वर्ष जून माह से अब तक प्रतिदिन 276 विश्राम गृहों और 1000 से अधिक कमरों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हुई है। बुकिंग के लिए 50 प्रतिशत अग्रिम राशि ली जाती है, जिसके तहत हिमाचली नागरिकों के लिए 250 रुपये तथा गैर-हिमाचली के लिए 500 रुपये अग्रिम भुगतान का प्रावधान है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पहल से विश्राम गृहों की बुकिंग में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर विश्राम गृह के कमरे पहले औसतन 62 प्रतिशत तक भरे रहते थे और यह प्रतिशतता अब ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से 85 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। इसी प्रकार, तारा देवी विश्राम गृह की बुकिंग औसतन 30 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत, धर्मशाला विश्राम गृह की बुकिंग औसतन 50 प्रतिशत से बढ़कर 75 प्रतिशत तथा घुमारवीं विश्राम गृह की बुकिंग औसतन 30 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई है।

अभिषेक जैन ने बताया कि वे स्वयं विश्राम गृहों का दौरा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इनका सही तरीके से रख-रखाव हो और आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन भी नियमित रूप से उपलब्ध हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed