फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said Officers should visit the affected areas provide all help to the needy

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें अधिकारी, जरूरतमंदों को हर मदद दें

Wed, 03 Sep 2025 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Sep 2025 08:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मणिमहेश यात्रा में फंसे हुए यात्रियों के परिवारों से लगातार संपर्क में रहने, भोजन की व्यवस्था करने और सड़क बहाली कार्य को प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने सभी जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said Officers should visit the affected areas provide all help to the needy
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पेयजल और सड़क संपर्क जैसी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन

सुक्खू ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए चंबा प्रशासन को मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को तुरंत निकालने और वायुसेना से समन्वय स्थापित कर 5-6 एमआई-17 हेलिकाप्टरों को तैनात करने केे निर्देश दिए, जिन्हें मौसम ठीक होते ही राहत कार्य में लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फंसे हुए यात्रियों के परिवारों से लगातार संपर्क में रहने, भोजन की व्यवस्था करने और सड़क बहाली कार्य को प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से भी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किन्नौर में फंसे केरल के विद्यार्थियों की निशुल्क सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू जिले की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक प्रभावित बंजार और आनी क्षेत्रों में सड़कों की बहाली कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी मशीनरी को वायुसेना की सहायता से हवाई मार्ग से भेजा जाएगा, जिससे बहाली का कार्य युद्धस्तर पर सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने राज्य विद्युत बोर्ड को शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल करने को भी कहा।

विज्ञापन

दो सितंबर तक 3526 करोड़ रुपये का कुल नुकसान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दो सितंबर तक 3526 करोड़ रुपये का कुल नुकसान आंका गया है। इस दौरान 122 भू-स्खलन, 95 फ्लैश फ्लड और 45 बादल फटने की घटनाएं हुईं और अब तक लगभग 341 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण 11 और लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें मंडी जिला के सुंदरनगर में सात, कुल्लू और शिमला जिले में दो-दो लोगों की जान गई है।

लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को सड़कों की बहाली को कहा
मुख्यमंत्री ने सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को राज्य के सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली को प्राथमिकता देने को कहा, जिससे बागवानों को नुकसान न झेलना पड़े। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed