Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said a faction that left Congress in BJP is becoming stronger

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा में कांग्रेस से गया एक गुट होने लगा मजबूत, मुख्यमंत्री बनने के ले रहा सपने

Tue, 25 Nov 2025 10:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 10:32 PM IST
सार

मंगलवार शाम शिमला से धर्मशाला पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में गए कुछ बिके हुए नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री तो क्या मंत्री तक नहीं बन पाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said a faction that left Congress in BJP is becoming stronger
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम शिमला से धर्मशाला पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कांगड़ा में इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र इतिहास का सबसे लंबा सत्र होगा। इस सत्र में भाजपा को अपने मुद्दे तथ्यों और प्रमाणों के साथ उठाने का पूरा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले नववर्ष और क्रिसमस के समय धर्मशाला में विधानसभा का सत्र होता था, जिसके कारण होटल संचालकों की बुकिंग रद्द हो जाती थी और होटल व्यवसाय प्रभावित होता था।

विज्ञापन
Trending Videos

लेकिन इस बार सत्र नववर्ष से पहले आयोजित किया जा रहा है, जिससे कांगड़ा के पर्यटन और होटल व्यवसाय को भी लाभ होगा। सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए प्रयास जारी हैं और जल्द ही एयरपोर्ट का विस्तार और भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को नए अध्यक्ष के रूप में विनय कुमार का नेतृत्व मिला है, जो तीन बार के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे हैं। उनका लंबा अनुभव कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। सुक्खू ने यह भी बताया कि हिमाचल में अनुसूचित जाति की जनसंख्या दूसरी सबसे बड़ी है और हाईकमान ने इसी वर्ग के एक नेता को पार्टी का अध्यक्ष चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के मुद्दे और विधानसभा सत्र
मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा सत्र में भाजपा द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर कहा कि भाजपा को मुद्दे तथ्यों के साथ उठाने चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ या सनसनी फैलाने के लिए। अगर भाजपा सच्चाई के साथ कोई भी मुद्दा सदन में लाती है, तो सरकार उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है और विपक्ष को वॉकआउट करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में पांच गुटों में बंटी हुई है और हर गुट चाहता है कि एक-दूसरे के मुद्दे पर वॉकआउट हो। ताकि दिल्ली जाकर हाईकमान को बता सकें, क्योंकि दिल्ली में उनका फटकार लगती है।
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि सरकार सुचारू रूप से विधानसभा सत्र चलाएगी, लेकिन अगर भाजपा पिकनिक मनाने या वॉकआउट कर बाहर घूमना होगा तो उसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था या कांगड़ा और प्रदेश के विकास को लेकर कोई मुद्दा उठाएगी, तो सरकार पूरी तैयारी के साथ उसका जवाब देगी। सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह पारदर्शी है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के एक गुट को निशाना बनाते हुए कहा कि कुछ नेता अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस ने और अधिक सीटें जीतीं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से भाजपा में गए कुछ बिके हुए नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री तो क्या मंत्री तक नहीं बन पाएंगे। सुक्खू ने अंत में कहा कि अगली बार कांग्रेस धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की सीट भी जीतेगी और सरकार का विकास कार्य जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed