{"_id":"687120bcef76578f3e0f4297","slug":"himachal-cm-sukhu-mla-rakesh-kalia-death-threat-gurpatwant-singh-pannun-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: विधायक कालिया को फिर धमकी, तिरंगा फहराया तो सीएम सुक्खू संग कर देंगे खत्म; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: विधायक कालिया को फिर धमकी, तिरंगा फहराया तो सीएम सुक्खू संग कर देंगे खत्म; केस दर्ज
Fri, 11 Jul 2025 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 11 Jul 2025 08:03 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधायक राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी खालिस्तान समर्थक एवं स्वयंभू संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
खालिस्तान समर्थक एवं स्वयंभू संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विधायक राकेश कालिया को फिर फोन पर धमकी दी है। कहा कि अगर हिमाचल में इस बार तिरंगा झंडा फहराया तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ खत्म कर दिए जाओगे। धमकी भरी कॉल के बाद विधायक ने गगरेट पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी कालिया को पन्नू की धमकी भरी कॉल आ चुकी है। इस पर पुलिस थाना अंब में भी मामला दर्ज है। पन्नू की धमकी के बाद कालिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी समीक्षा करने में जुट गई है। वीरवार देर शाम कालिया जब अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे तो करीब सात बजकर 48 मिनट पर उन्हें एक फोन काॅल आई। दूसरी तरफ से एक रिकॉर्ड किया संदेश चला। इसे भेजने वाले ने खुद को पन्नू बताया। उसने कालिया को धमकाया कि अगर हिमाचल में तिरंगा झंडा फहराया तो उन्हें व मुख्यमंत्री सुक्खू को खत्म कर दिया जाएगा। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Parakh Survey 2025: हैरानी! गणित में कमजोर निकले हिमाचल प्रदेश के बच्चे, पैसों का हिसाब भी नहीं लगा पा रहे
विज्ञापन