Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM attacks BJP there was a double engine but one got punctured the other turned out to be a follower

Himachal : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भाजपा पर वार, डबल इंजन था, पर एक पंक्चर, दूसरा पिछलग्गू निकला

Tue, 17 Jun 2025 08:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 08:08 PM IST
सार

मंगलवार को बागा सराहन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जमकर तंज कसे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM attacks BJP there was a double engine but one got punctured the other turned out to be a follower
बागा-सराहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड उपमंडल के बागा सराहन में आयोजित जनसभा में भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया और जाते-जाते प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया। सुक्खू ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा, डबल इंजन तो था, लेकिन एक इंजन पंचर और दूसरा पिछलग्गू निकला। विकास तो दूर, प्रदेश को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने तीखा हमला किया। कहा कि भाजपा राज में शिक्षा की हालत यह कर दी गई कि आठवीं कक्षा का छात्र तीसरी की किताब तक नहीं पढ़ पा रहा। यह भाजपाई पढ़ाई मॉडल है, जिसमें पढ़ो भारत की जगह ‘भूलो सब’ लागू था। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि यह आउटर सिराज क्षेत्र है और जयराम ठाकुर खुद पड़ोस के सिराज से हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस क्षेत्र की तरफ नहीं देखा।
विज्ञापन


मंच पर बैठे भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार पर तंज कसते हुए सुक्खू बोले, केंद्र में आज भी आपकी सरकार है, लेकिन हमें एक पैसा नहीं मिला। जब आपकी सरकार थी, तब भी केंद्र से मिली आर्थिक मदद का केवल दुरुपयोग हुआ। नीयत भी खराब और नीति भी बेकार। वहीं लोकेंद्र कुमार ने जवाब में मंच पर ही पूर्व भाजपा विधायक, जो वर्तमान में कांग्रेस में शामिल हैं, की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूर्व विधायक साहब इसका बेहतर जवाब दे सकते हैं कि उनके कार्यकाल में ऐसा क्यों हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आनी के भाजपा विधायक ने सीएम के स्वागत में मंच से लगाए नारे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बागासराहन में जनसभा के दौरान आनी के भाजपा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी जनता को संबोधित किया। लोकेंद्र ने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखा। मंच संभालते ही लोकेंद्र ने सीएम के स्वागत में नारे लगाए। विधायक ने कहा कि वह इस मौके पर राजनीति नहीं, बल्कि जननीति की बात करने आए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि 32 पंचायतों के स्वास्थ्य के केंद्र निरमंड के सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं। इसलिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द नियुक्ति की जाए। इसके अलावा डे बोर्डिंग स्कूल देने पर आभार जताते हुए आनी के लिए एक डे-बोर्डिंग स्कूल की मांग रखी थी, जिसकी घोषणा ब्याड़ में मुख्यमंत्री ने जनसभा में की। वहीं विधायक ने कहा कि गत वर्ष निरमंड और समेज क्षेत्र में आई बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई, कई घर बह गए। सरकार ने ग्रीनको कंपनी को मुआवजा देने का जिम्मा सौंपा था, जो आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को आज तक नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कंपनी को जल्द इस बाबत आदेश दें। विधायक लोकेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री को आनी का दौरा करने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed