फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Chamba Workers started running here and there after eating wild vegetables three went missing

Himachal Pradesh: जंगली साग खाने से यहां-वहां भागने लगे मजदूर, तीन जंगल में हुए लापता; यहां की है घटना

Thu, 05 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में जंगली साग खाने से सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हुआ यूं कि वन निगम के ठेकेदार की लेबर ने जंगली साग खा लिया। इसको खाते ही वह अजीबो गरीब हरकतें करने लगे और यहां-वहां भागने लगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Chamba Workers started running here and there after eating wild vegetables three went missing
जंगली साग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पांगी में जंगली साग खाने से सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। चार लोग उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल में भर्ती किए गए हैं जबकि, तीन लोग जंगल में लापता हो गए हैं। इनकी तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। तीन दिन पहले धनाला के पास जंगल में वन निगम के ठेकेदार की लेबर ने जंगली साग खा लिया। इसको खाते ही वह अजीबो गरीब हरकतें करने लगे और यहां-वहां भागने लगे। दूसरे मजदूरों ने चार लोगों को पकड़ कर किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। तीन लोग भागते-भागते जंगल में लापता हो गए हैं।

विज्ञापन

ठेकेदार ने लापता लोगों को लेकर पुलिस चौकी पुर्थी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लापता लोगों के परिजन उन्हें तलाश करने के लिए चंबा से पांगी पहुंच गए। पिछले तीन दिन से उन्हें तलाश किया जा रहा है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात इन लोगों ने जंगली साग खाया था। अस्पताल में भर्ती लोगों की पहचान राजकुमार पुत्र बेंसू राम निवासी गांव गगल डाकघर भांदल, देसराज पुत्र जय सिंह निवासी गांव सुधेल डाकघर चड़ी, जगदीश पुत्र तेज राम निवासी गांव घुटेल डाकघर भांदल और प्रीतम सिंह पुत्र जय सिंह निवासी गांव सुधेल डाकघर चड़ी के रूप में हुई है। नरेश राम पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव सुधेल डाकघर चड़ी, जर्म सिंह पुत्र दया राम निवासी गांव बाड़का डाकघर रजेरा और ज्ञान चंद निवासी गांव जांघी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि जंगली साग खाने से बीमार हुए चार लोगों को उपचार के लिए लाया गया था। उनके शरीर से जहर निकाल दिया है। चारों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

किलाड़ थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरयाल ने बताया कि जंगली साग खाने से सात लोग अपने आपे से बाहर हो गए। इनमें चार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन लोग लापता हैं, जिन्हें तलाश करने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों के साथ सर्च अभियान चला रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed