फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Body of a tourist from Delhi found in Parvati river in Goj of Manikaran

Himachal News: मणिकर्ण के गोज में पार्वती नदी में मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, मौत के कारण का नहीं हुआ खुलासा

Thu, 06 Mar 2025 05:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Mar 2025 05:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पार्वती नदी से नई दिल्ली के पर्यटक का शव मिला है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस बारे में परिजनों को भी सूचना दी है।

विज्ञापन
Himachal Body of a tourist from Delhi found in Parvati river in Goj of Manikaran
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तहत गोज में एक होटल के समीप पार्वती नदी में नई दिल्ली के पर्यटक का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पर्यटक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार को थाना प्रभारी मणिकर्ण और अन्य पुलिस जवान गश्त पर थे। शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि एक होटल के नजदीक गोज गांव में पार्वती नदी में एक शव दिखा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शव एक सिख युवक का है। इसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। उसने काली पेंट, सफेद कमीज और काले रंग का पटका पहना हुआ था।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उसकी जेब से एक पर्स मिला, जिसमें उसकी पहचान संदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी ऋषि नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई। गौर रहे कि इससे पहले भी पार्वती घाटी में कई पर्यटकों के शव मिलने के मामले सामने आए हैं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस बारे में परिजनों को भी सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed