{"_id":"683707f30073b8f19e049bf7","slug":"himachal-bilaspur-father-in-law-arrested-for-malfeasance-daughter-in-law-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि शर्मसार: बहू की इज्जत पर ससुर ने डाला डाका; डेढ़ साल पहले हुई शादी, पीड़िता ने किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि शर्मसार: बहू की इज्जत पर ससुर ने डाला डाका; डेढ़ साल पहले हुई शादी, पीड़िता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Wed, 28 May 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 28 May 2025 06:26 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में भराड़ी थाना पुलिस ने बहू के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ससुर को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भराड़ी थाना पुलिस ने बहू के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ससुर को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला का मेडिकल भी करा दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई है। पति अन्य जिले में नौकरी करता है। सास-ससुर ने सोमवार रात को घर से निकाल दिया है। मंगलवार सुबह महिला भराड़ी थाना पहुंची और घर से बाहर निकालने की शिकायत दी। साथ ही आरोप लगाया कि ससुर यौन उत्पीड़न भी करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस का दल महिला के ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
ससुराल में जांच के दौरान पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि उसका अक्सर ससुर छेड़छाड़ करता है। उसने जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया। मंगलवार रात को ही आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को महिला का मेडिकल कराया गया। साथ ही आरोपी ससुर को घुमारवीं अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन