फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Baldev Bilaspur sacrificed his life in an encounter with terrorists in Udhampur

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर के बलिदानी बलदेव चंद पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Sun, 21 Sep 2025 04:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/उधमपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/उधमपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 04:53 PM IST
सार

Himachal Soldier Martyr : शनिवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ चल रही भीषण मुठभेड़ में हिमाचल के सेना के लांस दफादार बलदेव चंद शनिवार को बलिदान हो गए। बलदेव 4 राष्ट्रीय राइफल्स में लांस दफादार के रूप में तैनात थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Baldev Bilaspur sacrificed his life in an encounter with terrorists in Udhampur
बलिदानी लांस दफादार बलदेव चंद की पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाके डुडु-बसंतगढ़ क्षेत्र के सेओज धार वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ चल रही भीषण मुठभेड़ में हिमाचल के सेना के लांस दफादार बलदेव चंद शनिवार को बलिदान हो गए। बिलासपुर जिले के थेह गांव निवासी बलदेव चंद शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें फौरन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन












मुठभेड़ शुक्रवार रात करीब 8 बजे तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम तलाशी अभियान में लगी थी। डुडु-बसंतगढ़ क्षेत्र के सेओज धार वन क्षेत्र में आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें बलदेव चंद घायल हो गए थे। बलदेव 4 राष्ट्रीय राइफल्स में लांस दफादार के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन


गांव पहुंची पार्थिव देह
देह लांस दफादार बलदेव की पार्थिव देह रविवार को पैतृक गांव पहुंची जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई । इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और बलदेव चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। वहीं, शहीद बलदेव चंद के साथियों ने उनकी शहादत सम्मान में बाइक पर तिरंगा रैली निकाली। बलदेव साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता सेवानिवृत्त हवलदार बिशन दास और ताया और चाचा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बलदेव चंद अपने पीछे सात साल के बेटे, पत्नी, भाई और मां-बाप को छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बलदेव ने सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर किए हैं। उनका बलिदान  हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस कठिन समय में परिवार की हर संभव मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed