फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 264.6 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a car with Punjab registration; accused from Gu

हिमाचल: पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, गुरदासपुर का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 09:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 09:01 PM IST
सार

कांगड़ा में पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत मीलवां में पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal: 264.6 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a car with Punjab registration; accused from Gu
चिट्टा(फाइल)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत मीलवां में पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है। पुलिस ने कार सवार गुरदासपुर के आरोपी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कई राज्यों में नशे का नेटवर्क फैला रखा है। उस पर पंजाब सहित हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वीरवार को सीआईए नूरपुर की टीम उलेहड़ियां-मीलवां मार्ग पर रेलवे फाटक के पास चेकिंग पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक सप्लायर अपनी कार में भारी मात्रा में हेरोइन छिपाकर मीलवां क्षेत्र में सप्लाई देने आया है। टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लिया और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध कार को घेर लिया।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर स्टीयरिंग काउल कवर के अंदर छिपाकर रखा गया एक पारदर्शी पॉलिथीन पैकेट बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से मौके पर जांच करने पर पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई, जिसका कुल वजन 264.6 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह (41) निवासी भर्टवाल डाकघर रियाली कलां, तहसील बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। इसके खिलाफ पहले से ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई से तीन राज्यों में फैले अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की कड़ियों को तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। उधर, एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे डिलीवर किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed