Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 12000 HRTC employees will soon get DA arrears file reaches Chief Minister Office

Himachal News: 12,000 एचआरटीसी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा डीए का एरियर, मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची फाइल

Wed, 12 Nov 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Nov 2025 04:00 AM IST
सार

एचआरटीसी कर्मचारियों को डीए का एरियर जल्द देने की तैयारी है। वहीं अक्तूबर के नवंबर में आने वाले वेतन में एचआरटीसी कर्मचारियों की तनख्वाह में 3 फीसदी एरियर भी जुड़कर आएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 12000 HRTC employees will soon get DA arrears file reaches Chief Minister Office
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों को डीए का एरियर जल्द देने की तैयारी कर रही है। यह एरियर अप्रैल से सितंबर माह तक का मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय में इसकी फाइल पहुंच गई है। वहीं अक्तूबर के नवंबर में आने वाले वेतन में एचआरटीसी कर्मचारियों की तनख्वाह में 3 फीसदी एरियर भी जुड़कर आएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से 12 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग उठाई थी।

विज्ञापन


एचआरटीसी के कर्मचारी काफी समय से डीए का एरियर जारी करने की मांग कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने पथ परिवहन निगम प्रबंधन को सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने पहले कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए की किस्त जारी करने का एलान किया और एरियर देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष प्यार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मेयर चंद, महामंत्री हरीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री और उ पमुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांगों को उठाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निगम प्रबंधन की ओर से एक-दो दिन के भीतर कर्मचारियों की तनख्वाह उनके खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी का कर्मचारी ठंड और बर्फ के बावजूद लोगों को सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया है कि कर्मचारियों की तनख्वाह विभागों की तर्ज पर एक तारीख तक उनके खाते में डाली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed