{"_id":"361225e6-d353-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"heavy-rain-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई जोरदार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों से यहां लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड के मुताबिक जोगिंदरनगर में 113, डलहौजी में 86, कांगड़ा में 78 गग्ल में 62 और पालमपुर में 50 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई है।
चंबा जिले के पास बादलों के फटने से लगभग 500 बीघा जमीन बह गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि यहां भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है।
चंबा जिले के पास ही पांगी के आसपास की कई सड़कें भी टूट गई हैं या उखड़ गई हैं। मौसम विभाग ने यहां आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन