{"_id":"0c1248f8-ee23-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"heavy-rain-in-himachal-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, दर्जनों घर बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, दर्जनों घर बहे
सिरमौर/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले में सोमवार रात भारी बारिश ने कई हिस्सों में तबाही मचा दी। किसानों की सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन में फसलें बह गईं। सुंकर और सुदोवाला नाले में उफान से कई घरों में पानी घुस गया। दर्जनों झोपड़ियां बह गईं।
विज्ञापन
खौफ के चलते लोगों ने रात जागकर काटी। सुंकर नदी के तेज बहाव से धौलाकुआं-गिरिनगर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गया। दर्जन भर से ज्यादा पैदल मार्ग टूट चुके हैं।
विज्ञापन
पांवटा ब्लाक की ग्राम पंचायत कोलर में मूसलाधार बारिश के बाद बरसाती नालों ने तबाही मचा दी है। ग्राम फांदी बोडीवाला में बरसाती खड़्ड ने उपजाऊ जमीन तथा नगदी फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
उधर, सोलन-मीनस मार्ग पर चुनवी नाले के समीप भूस्खलन हो जाने के कारण मार्ग तीन घंटे तक बंद रहा। पालर-पीड़ियाधार मार्ग भी भजौण के पास मलबा तथा पत्थर आने से सुबह 10 बजे तक बंद रहा। बस सेवा भी प्रभावित हुई।
जगह-जगह मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा। इस दौरान निगम की लंबे रूट की बसों सहित कई निजी वाहन फंसे रहे।