फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Happy New Year 2026 New changes in Himachal for the New Year Relief for children and the elderly

Happy New Year 2026: हिमाचल में नववर्ष पर नए बदलाव... बच्चों-बूढ़ों के लिए राहत; जानें सबकुछ विस्तार से

Thu, 01 Jan 2026 10:45 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 Jan 2026 10:45 AM IST
सार

नए साल का आगाज हो चुका है। साल 2026 हिमाचल प्रदेश में कई बदलाव होंगे। कौन कौन से? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Happy New Year 2026 New changes in Himachal for the New Year Relief for children and the elderly
Happy New Year 2026: - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

साल 2026 हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आ रहा है। हिमाचल में बच्चों-बूढ़ों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कई बदलाव होंगे। बच्चे स्कूलों में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे, बुजुर्गों के खाते में ई केवाईसी करवाने पर ही पेंशन आएगी। एचआरटीसी की बसों में हिम कार्ड और हिम बस प्लस कार्ड शुरू हो जाएंगे। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए डिपुओं में इस माह सरसों का तेल सस्ता मिलेगा।

विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों में मोबाइल इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध
हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में एक जनवरी 2026 से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि छात्रों को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। शिक्षकों को भी अपने फोन स्टाफ रूम में ही रखने होंंगे। स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने यह छात्र हित में यह बड़ा फैसला लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


ई-केवाईसी से बुजुर्गों के खाते में आएगी पेंशन
हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा का लाभ उठाने वाले वाले 8 लाख से अधिक बुजुर्ग लाभार्थियों के लिए ई केवाईसी करवाना अनिवार्य की गई है। प्रदेश में अभी एक लाख से अधिक लाभार्थियों ने अपनी ई केवाईसी नहीं करवाई है। इन लाभार्थियों की पेंशन रोक दी गई है। अब नए साल में ई केवाईसी करवाने पर ही लाभार्थियों के खाते में तीन महीने की पेंशन आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिम कार्ड व हिम बस प्लस कार्ड होगा लागू
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को लिए अब हिम बस और हिम बस प्लस कार्ड अनिवार्य होगा। सरकारी बसों में रोजाना निशुल्क और सस्ते सफर करने वाले यात्रियों को नए साल में इन कार्डों को दिखाने पर ही किराये में छूट का लाभ मिलेगा। निगम प्रबंधन अब तक करीब 25 हजार हिम बस कार्ड बना चुका है। 31 जनवरी के बाद हिम बस प्लस कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed