फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   youth drink in jungle. people distrub

धंगोटा सड़क किनारे जंगल में शराबियों के अड्डे

Thu, 18 Feb 2021 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
youth drink in jungle. people distrub
बिझड़ी धंगोटा रोड किनारे पड़ी शराब की खाली बोतलें। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से धंगोटा सड़क किनारे का वन क्षेत्र शराबियों का अड्डा बना हुआ है। जंगलों में लोगों की नशा करने की आदत लगातार बढ़ती जा रही है। बिझड़ी और आसपास के कई इलाकों में सड़क किनारे झुंडों में बैठे लोग नशा करते देखे जा सकते हैं। ऐसे में आम लोगों, महिलाओं व बच्चों का अकेले निकलना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा के सदस्यों का कहना है कि बिझड़ी धंगोटा सड़क किनारे उनके गांव को जाने वाले रास्ते के पास कई नशेड़ी बैठे रहते हैं। कुछ दिन पहले चलाए गए सफाई अभियान में यहां से दो बोरी खाली शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। ऐसे लोगों को कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा के संयोजक विजय शर्मा का कहना है कि इस चौक से गुजरना गांववासियों की मजबूरी है। लेकिन, दिनदहाड़े या शाम को यहां जमकर शराबखोरी की जाती है। जिससे महिलाएं व आम आदमी परेशान हो रहे हैं। यदि यहां कोई अप्रिय घटना घट जाती है तो कौन जिम्मेवार होगा। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि असामाजिक तत्वों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए, ताकि गांव व पर्यावरण का माहौल स्वच्छ बना रहे। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र का माहौल किसी को भी बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। जंगल में शराब पीने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed