फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   You can cast your vote till tomorrow: SDM

कल तक बना सकते हैं अपना वोट : एसडीएम

Thu, 02 May 2024 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सभी 112 बूथों के बीएलओं को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सभी 112 बूथों के बीएलओ की बैठक वीरवार को बिझड़ी में सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांगों के लिए घर बैठे ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की है। इस श्रेणी में आने वाले सभी मतदाताओं के बीएलओ की ओर से निर्धारित प्रपत्र 12-डी भरकर कार्यालय में जमा करवाना होगा।


सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिनका अभी तक वोट नहीं बना है और उन्होंने एक अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे चार मई तक ऑनलाइन या अधिकृत अधिकारी के पास अपना वोट बना सकते हैं। वही व्यक्ति अपना मत डाल कर प्रजातंत्र में अपनी सहभागिता दे सकता है जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। अगर किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह किसी भी सूरत में अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed