फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workshop on research project writing started in technical university

Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि में रिसर्च प्रोजेक्ट लेखन विषय पर कार्यशाला शुरू

Thu, 30 Jan 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव बोले- शोध में गुणवत्ता जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्रबंधन अध्ययन विभाग की दो दिवसीय ई-कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला के शुभारंभ पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रबंधन विभाग ने रिसर्च प्रोजेक्ट लेखन विषय पर कार्यशाला आयोजित की है, जिसमें पहले दिन शोध परियोजना की संरचना और प्रबंधन में अनुसंधान का महत्व के बारे में स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं, अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि जो देश अनुसंधान में निवेश करता है, वह आर्थिक और बौद्धिक रूप से समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अनुसंधान न केवल तकनीकी प्रगति के लिए आवश्यक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सुधार लेकर आई है, जिसके परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों से इस अवसर का अधिक लाभ उठाने और शोध की गुणवत्ता को सुधारने का आह्वान किया। कार्यशाला में एनआईटी हमीरपुर के डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. ऋचा जोशी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के डॉ. अशोक बंसल, तकनीकी विवि के डॉ. शुभम शर्मा ने तकनीकी सत्र का संचालन करेंगे। इस मौके पर तकनीकी विवि के सभी संकाय के प्राध्यापक और प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed