फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers asked for time to meet the Chief Minister

Hamirpur (Himachal) News: कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा

Thu, 08 Aug 2024 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा : पृथ्वी चंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस नादौन की बैठक का आयोजन वीरवार को अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में गीता भवन नादौन में हुआ। इसमें सबसे पहले पिछले दिनों आपदा के दौरान प्रदेश में मौत की आगोश में समाए लोगों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पार्टी की गतिविधियों और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। नादौन क्षेत्र में भी करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं बताईं। पृथ्वी चंद ने कहा कि सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर भी मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाना चाहते हैं। इस बैठक में सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने पर चर्चा हुई ताकि कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच समाज के हर वर्ग तक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed