{"_id":"6011a5138ebc3e31c965da4a","slug":"women-sucide-in-hamirpur-bhighdi-hamirpur-hp-news-sml3589889169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजरी पंचायत की महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजरी पंचायत की महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जजरी में एक 62 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। मृतक की पहचान पुष्पा देवी पत्नी करतार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश भी शुरू कर दी है। देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि पुष्पा देवी ने किन कारणों से यह कदम उठाया। महिला की मौत से परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं।
पुष्पा देवी का पति करतार सिंह जैसे ही अपनी पत्नी के कमरे में गया तो पुष्पा देवी पंखे से लटकी पाई गई। उसने इस संबंध में पुलिस चौकी दियोटसिद्ध को सूचित किया। पुलिस टीम नें घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के पति करतार सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के एएसआई बोधराज ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है।