{"_id":"67fab9654736627555073077","slug":"women-should-start-their-own-business-by-taking-advantage-of-loan-schemes-namgyal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-153203-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण योजनाओं का लाभ लेकर अपना कारोबार शुरू करें महिलाएं : नमग्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण योजनाओं का लाभ लेकर अपना कारोबार शुरू करें महिलाएं : नमग्याल
Sun, 13 Apr 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर की ओर से आयोजित मशरूम प्रशिक्षण शिविर का गांव पटनौण में समापन हुआ।
वहीं बैंक के 131वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को मट्टनसिद्ध में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक टशी नमग्याल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपना उद्यम स्थापित करने के इच्छुक लोग बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं भी बैंकों की ऋण योजनाओं की मदद से अपना उद्यम या कारोबार शुरू कर सकती हैं। पंजाब नेशनल बैंक की कोट शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ने भी प्रतिभागियों को बैंक की विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। पटनौण में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 30 महिलाओं ने भाग लिया।