{"_id":"5feddf8b8ebc3e3f871b7677","slug":"women-oppose-wine-shop-hamirpur-hp-news-sml3562633145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योली देवी से शराब ठेका हटाने के लिए महिलाएं हुईं लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योली देवी से शराब ठेका हटाने के लिए महिलाएं हुईं लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के ज्योली देवी गांव से शराब ठेके को हटाने के लिए महिलाएं लामबंद हो गई हैं। एक्साइज विभाग के अधिकारी के समक्ष जाकर महिलाओं ने ठेके के विरोध में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। ज्योली देवी में खुले शराब ठेके का ग्रामीण महिलाएं विरोध कर रही हैं। स्थानीय महिला मंडलों का आरोप है कि ठेके के पास शराबी प्रतिदिन हुड़दंग मचाते हैं। इस वजह से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शराबी आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं तथा गाली गलौज करते रहते हैं।
इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण और असुरक्षित हो जाता है। महिला मंडलों ने इसकी शिकायत पंचायत प्रधान को भी दी थी। प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि पंचायत के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद 9 नवंबर 2020 को इस ठेके को बाजार से हटाने की मांग जिलाधीश हमीरपुर को भेजी थी। जिलाधीश हमीरपुर ने राजस्व विभाग को इस बारे में कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए थे। इसकी जांच के लिए राजस्व विभाग की ओर से ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी शिकायत को सुना गया। सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त नविंदर सिंह ने बताया कि ज्योली देवी ठेके को लेकर निरीक्षक कुलदीप कुमार से रिपोर्ट मांगी गई है, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के साथ बातचीत में सामने आया है कि कानून व्यवस्था की समस्या की वजह से ग्रामीण ठेके को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस विभाग को अवगत करवाया गया है।