फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women of self-help groups did not get a permanent place

Hamirpur (Himachal) News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नहीं मिला स्थायी ठिकाना

Tue, 28 Apr 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
आठ माह से खुले में स्टाल लगाने को मजबूर, प्रशासनिक आश्वासनों के बावजूद नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आठ माह बीत जाने के बाद भी स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि महिलाएं उपायुक्त कार्यालय के बाहर वर्षा शालिका के समीप खुले में अपने उत्पाद बेचने को मजबूर हैं।
गर्मी के मौसम में खुले स्थान पर स्टाल लगाने से महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न तो पर्याप्त स्थान मिल पा रहा है और न ही मौसम से बचाव की कोई व्यवस्था है। इस समस्या को लेकर महिलाएं दो बार प्रशासन से स्थायी स्थान की मांग भी कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते वर्ष सितंबर में डीआरडीए के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्टाल लगाने की अनुमति दी गई थी, ताकि वे स्वदेशी उत्पादों की बिक्री कर सकें। उस समय उन्हें स्थायी स्थान देने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई स्थान निर्धारित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो बार बस अड्डा और बचत भवन क्षेत्र में स्थान चिन्हित करने के लिए निरीक्षण भी किया गया, लेकिन कार्य आगे नहीं बढ़ सका। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशासन से जल्द स्थायी स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि वे सम्मानपूर्वक और सुगमता से अपने उत्पाद बेच सकें।


कोट

जिला प्रशासन को इस संबंध में अवगत करवाया गया है, महिलाओं को शीघ्र ही सामान बेचने के लिए स्थाई स्थान प्रदान किया जाएगा।-अस्मिता ठाकुर, उप निदेशक-सह-परियोजना अधिकारी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed