{"_id":"5d9f70eb8ebc3e01463f4a20","slug":"women-died-by-poison-hamirpur-hp-news-sml3104830136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमियाणा में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमियाणा में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चमियाणा की एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। हालांकि महिला के मायका या ससुराल वालों ने किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है।
मीनाक्षी देवी (30) पत्नी सुरेश कुमार ने बुधवार दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का पति पटलांदर में दुकान करता है। बुधवार दोपहर 3 बजे मीनाक्षी ने अपने पति को फोन पर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। उस समय मीनाक्षी घर पर अकेली थी। पति के घर पहुंचने पर मीनाक्षी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हमीरपुर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होते देख उसे मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए भेज दिया गया। जहां रात को उसने दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे 11 वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी छोड़ गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।