{"_id":"68e024e5e3583faaa505177c","slug":"women-are-liking-artificial-bangles-and-decorative-baskets-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-168815-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को भा रहीं आर्टिफिशियल चूड़ियां और सजावटी टोकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को भा रहीं आर्टिफिशियल चूड़ियां और सजावटी टोकरी
Sat, 04 Oct 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में करवा चौथ के व्रत को लेकर खरीददारी करते हुए महिलाएं । संवाद
हमीरपुर। नवरात्र के बाद बाजारों में करवाचौथ व्रत को लेकर रौनक बरकरार है। करवाचौथ को अब मात्र कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाएं अभी से खरीदारी में जुट गई हैं।
हमीरपुर बाजार में चूड़ियों के अलावा फैंसी टोकरी, लिपस्टिक, नेल पाॅलिश सहित अन्य सामाग्री खरीदने के लिए महिलाओं की होड़ लगी हुई है। दुकानदारों की मानें तो महिलाओं की सजावटी सामान में अधिक दिलचस्पी है। आर्टिफिशियल चूड़ियां महिलाओं को अधिक लुभा रही हैं, क्योंकि इनमें डिजाइन जहां बेहतर होते हैं, वहीं यह मध्यम परिवार की पहुंच में होती हैं।
वहीं, जीएसटी का भी बाजार में अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। कॉस्मेटिक पर पहले भी 18 फीसदी जीएसटी था और इसमें कोई कटौती नहीं की गई है।बाजार में व्रत को लेकर लिपस्टिक दस रुपये से लेकर 300 रुपये तक मिल रही है, जबकि नेल पाॅलिश भी दस रुपये से शुरू है। इसके अलावा महिलाएं गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मूल्य के सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद कर रही हैं।
विज्ञापन
करवाचौथ व्रत दस अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में सजी हुई टोकरियों की भी भरमार है, जो 50 से 60 रुपये में मिल रही हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मूल्य में अधिक अंतर नहीं है। दुकानदारों को इस बार भी करवाचौथ के व्रत में अच्छी आमदन होने की उम्मीद है।
क्या कहते हैं दुकानदार व लोग :
इस बार बाजार में सजावट पर अधिक ध्यान दिया गया है, जो बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस बार टोकरियां भी सजावटी हैं, जो देखने में बहुत अच्छी लग रही हैं। दामों में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक अंतर नहीं हैं। हर वर्ष महंगाई बढ़ती है, उसका अधिक असर नहीं है। -पूनम, ग्राहक, निवासी लंबलू
ग्राहक की सुविधा के अनुसार दस रुपये से सामाग्री शुरू है। मगर बेहतर गुणवत्ता का सामान अधिक अच्छा है। आर्टिफिशियल चूड़ियां भी बहुत ही अच्छी लग रही हैं। इस बार चूड़ियों के विभिन्न प्रकार के डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं। -प्रिया, ग्राहक, ऊहल कक्कड़, ऊटपुर
जीएसटी कटौती से दामों में अधिक अंतर नहीं है। इस बार दामों में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। महिलाओं की ओर से डिजाइन और सजावट को अधिक महत्व दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए सजी हुई टोकरी और थाली सेट बाजार में उपलब्ध है। -जसवंत सिंह, दुकानदार
महिलाओं की पंसद के अनुसार अलग-अलग दाम की सामाग्री उपलब्ध है। नेल पॉलिश और लिपस्टिक दस रुपये से शुरू है। इसके अलावा बेहतर गुणवत्ता की सामाग्री भी उपलब्ध है। महिलाएं आर्टिफिशियल चूड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। यह गिफ्ट देने के काम भी आती हैं। -रिंकू, दुकानदार