{"_id":"63f3af86b81e6ef92a0388cb","slug":"woman-caught-red-handed-stealing-rs-50000-at-nadaun-bus-stand-hamirpur-hp-news-c-19-1-66381-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): नादौन बस अड्डे पर 50,000 रुपये चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): नादौन बस अड्डे पर 50,000 रुपये चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी महिला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यहां एक दुकान पर खड़े व्यवसायी के बैग से महिला ने रुपये चुराने का प्रयास किया। शहर के व्यवसायी श्रेयांश जैन एक दुकान पर दुकानदार के साथ बातचीत में व्यस्त थे।
इसी दौरान वहां सामान लेने खड़ी एक महिला ने पैसों से भरे उनके बैग को अपनी चुन्नी से ढक लिया और बैग की जिप खोलकर 50,000 रुपये के नोटों के बंडल को निकालने का प्रयास किया। जिसकी भनक लगते ही जैन ने उसे रोकने का प्रयास किया। परंतु महिला वहां से भाग निकली। जैन सहित अन्य दुकानदारों ने महिला का पीछा किया और बस अड्डे के निकट ज्वालामुखी सड़क पर महिला को पकड़ लिया।
महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। महिला जिला ऊना की रहने वाली है। दुकानदार महिला को पुलिस चौकी ले गए, जहां महिला से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि महिला से पूछताछ की जा रही है।