फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Within a month mischievous elements uprooted the tiles

Hamirpur (Himachal) News: एक माह के भीतर ही शरारती तत्वों ने उखाड़ दी टाइलें

Tue, 17 Sep 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में शरारती तत्वों ने टाइलों को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन

नप हमीरपुर की ओर से लाखों रुपये की लागत से करवाया था निर्माण
सीसीटीवी के आधार पर नप करेगी जांच, वीडियो मिलने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बाल स्कूल हमीरपुर के साथ बने पार्क में शरारती तत्वों ने टाइलें तोड़ दी हैं। इससे नगर परिषद को काफी नुकसान हुआ है। डेढ़ माह पूर्व नगर परिषद ने 12 लाख की लागत से वर्षाशालिका और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण करवाया था ताकि लोगों को शहर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान और सुविधा मिल सके। लेकिन, कार्य के डेढ़ माह के भीतर ही शरारती तत्वों ने पार्क के बाहर सजावट के लिए लगाई गई टाइलों को पूरी तरह तोड़कर फेंक दिया है।
इससे पूर्व भी रात के अंधेरे में शरारती तत्व बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान के चारों ओर दर्शक दीर्घा पर लगी रेलिंग को तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा चुके हैं। कार्रवाई न होने पर अब अन्य स्थानों पर भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। शहरवासियों विजय, अनूप, दिनेश, अश्वनी, अशोक कतना, राजकुमार, अनुज आदि ने कहा कि कुछेक शरारती तत्व रात के अंधेरे में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन से इन मुद्दों पर कार्रवाई करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई न होने से शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन शहर में सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद हमीरपुर से सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच करने की मांग की है ताकि आगामी समय में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जाएगी। जांच में पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि भविष्य में शहर में इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed