{"_id":"c2b4cc29f867cca6afbe3f060fc5476c","slug":"withdrawn-increment-of-three-employee-in-rashan-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध राशन घोटाले में तीन की इंक्रीमेंट वापस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध राशन घोटाले में तीन की इंक्रीमेंट वापस ली
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास में राशन की गड़बड़ी की जांच पूरी हो गई है। मंदिर ट्रस्ट के तीन कर्मचारियों की इसमें संलिप्तता पाई गई है।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त हमीरपुर ने मंदिर ट्रस्ट के तीन कर्मचारियों की इंक्रीमेंट वापस ले ली है। इन कर्मचारियों के लापरवाही के कारण स्टोर रूम से राशन चोरी हुआ था। मंदिर न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर ने राशन मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर तीनों कर्मचारियों को पेनल्टी लगाई है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
अप्रैल 2014 को मंदिर के राशन स्टोर रूम से दालें व चावल की बोरी एक गाड़ी में रखी पकड़ी गई थी। मामला उजागर होते ही मंदिर अधीक्षक ने राशन को वापस स्टोर रूम में रखवा लिया। इतने में चालक गाड़ी को मौके से लेकर वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन
राशन चुराने के प्रयास को गंभीरता से लेकर न्यास अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत करवाई तथा स्वयं भी इसकी जांच करवाई। न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त ने इस मामले की जांच करवाई। इसमें न्यास के तीन कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही पाई गई। न्यासायुक्त ने तीनों कर्मचारियों को दोषी माना है। उन्होंने तीनों कर्मचारियों को पेनल्टी लगाते हुए इंक्रीमेंट वापस ले ली है। न्यासायुक्त रोहन ठाकुर ने बताया कि ड्यूटी में कोताही पर तीन कर्मचारियों की इंक्रीमेंट वापस ले ली गई है।
...
राशन मामले में क्लर्क भी हो चुका है सस्पेंड
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास में राशन के एक अन्य मामले में एक क्लर्क राजकुमार सस्पेंड हो चुका है। न्यास के ऑडिट में राशन की रसीदों में हेराफेरी पकड़ी थी। इसके बाद मंदिर न्यास ने कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। न्यास ने कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया था। उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही जार्चशीट कोर्ट में दाखिल होगी।