फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   With the onset of winter, cold and fever patients increased, OPD in Medical College crossed 700.

Hamirpur (Himachal) News: सर्दियां शुरू होते ही जुकाम-बुखार के मरीज बढ़े, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी 700 पार

Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन होने से बीमार हो रहे लोग, अस्पतालों में लग रही लंबी कतारें, उपचार लेने के लिए मची है होड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही डॉ. राधााकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओपीड़ी बढ़ गई है। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मेडिसिन ओपीडी 700 पार हो रही है।
वहीं, सबसे अधिक भीड़ तो छुट्टी से अगले दिन और सोमवार को हो रही है। मौसम में नवंबर महीने में परिवर्तन हो रहा है। शनिवार को भी दिनभर जिले में बादल छाए रहे और सुबह धुंध भी पड़ी रही। ऐसे में इस मौसम में लोग बीमार हो रहे हैं। अधिकतर लोग जुकाम व बुखार के पहुंच रहे हैं। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज की सबसे अधिक व्यस्त ओपीडी मेडिसिन ओपीडी है। ऐसे में आजकल यहां पर खूब भीड़ हो रही है। जिला के अन्य क्षेत्रों से भी यहीं पर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, क्योंकि यहां पर चिकित्सकों की उपलब्धता अधिक होती है और टेस्ट आदि भी यहां पर आराम से हो जाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग इसी अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे मरीजों सुचिता, मनीषा, कंचन, आदेश, सविता, ईशा, दयानंद, बीरबल आदि ने कहा कि जुुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। घर में और सदस्य भी इसी वायरल की चपेट में आ रहे हैं और बदलते मौसम के कारण बीमार हो रहे हैं। वहीं, इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐेसे में लोगों काे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed