{"_id":"6a9337e329a39bc3e40d4736","slug":"wild-boars-attack-maize-crop-farmers-distressed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1015-206552-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मक्की की फसल पर जंगली सुअरों का हमला, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मक्की की फसल पर जंगली सुअरों का हमला, किसान परेशान
Sun, 30 Aug 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कोट लांगसा में जंगली सुअरों की ओर से नष्ट की मक्की की फसल। संवाद
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कोट लांगसां में जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले से लावारिस पशुओं की समस्या झेल रहे किसानों की पकने के करीब पहुंची मक्की की फसल को अब जंगली सुअरों के झुंड नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों राकेश कुमार, प्रीतम चंद, ब्रह्मादास, शक्ति चंद, जुल्फी राम और पृथ्वी सिंह आदि ने बताया कि दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई मक्की की फसल इन दिनों पकने के करीब है। रात के समय जंगली सुअरों के झुंड खेतों में पहुंचकर फसल को तहस-नहस कर रहे हैं।
लावारिस पशुओं के कारण पहले ही खेती करना मुश्किल बना हुआ है, अब जंगली सुअरों की समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी है। किसानों ने कृषि विभाग से जंगली सुअरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।