फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   While handing over the charge of Deputy Director of Education, keep in mind the recruitment and promotion rules: Only

शिक्षा उपनिदेशक का कार्यभार सौंपते समय भर्ती, पदोन्नति नियमों का रखें ध्यान : केवल

Tue, 21 Nov 2023 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हेडमास्टर ऑफिसर कैडर एसोसिएशन ने सरकार के उसे फैसले का स्वागत किया है जिसमें वरिष्ठ प्रधानाचार्य को शिक्षा उपनिदेशक का कार्यभार सौंपने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश महासचिव केवल ठाकुर ने सोमवार को जारी एक बयान में सरकार से मांग की है कि शिक्षा उपनिदेशकों के पदों का कार्यभार सौंपते समय भर्ती और पदोन्नति नियमों के आधार पर, कोटा वाइज खाली पदों को ध्यान में रखते हुए यह कार्यभार सौंपा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उप शिक्षा निदेशक का पद एक दायित्वपूर्ण पद है। जिला स्तर पर विभाग के फैसलों को लागू करने की जिम्मेदारी शिक्षा उपनिदेशक पर ही होती है। ऐसे में यदि किसी ऐसे कनिष्ठ प्रधानाचार्य को यह दायित्व सौंपा जाए, जिसकी पदोन्नति अभी प्रधानाचार्य के रूप में नियमित भी नहीं हुई है और वर्तमान में वह प्रवक्ता या मुख्य अध्यापक के वेतनमान पर कार्य कर रहा हो और जिसे प्रधानाचार्य के रूप में वरिष्ठता क्रमांक भी प्रदान नहीं किया गया हो, यदि ऐसा कार्यवाहक शिक्षा उपनिदेशक उन वरिष्ठ प्रधानाचार्य की एसीआर लिखे जिनकी प्रधानाचार्य के रूप में सेवा 5 से 10 वर्ष हो चुकी हो और उन्हें आदेश दे तो क्लास वन बुद्धिजीवी श्रेणी और एक राष्ट्र निर्माता के लिए इससे बड़े दुर्भाग्य की और कोई बात नहीं हो सकती।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण चंदेल, प्रदीप धीमान, कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ले मोहम्मद, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर जम्वाल और रत्नेश्वर सालरिया समेत अन्य ने मांग की है कि पिछले आठ वर्षों से प्लेसमेंट के आधार पर कार्य कर रहे 1,500 से अधिक स्कूल प्रधानाचार्यों को एकमुश्त नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed