फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   When asked to put on the mask, the girl got entangled with the driver and operator

मास्क लगाने को बोला तो चालक-परिचालक से उलझ गई युवती

Sun, 20 Jun 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
नादौन। बस अड्डा नादौन में रविवार सुबह उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब निगम की बस में सफर कर रही एक युवती चालक और परिचालक से उलझ पड़ी। लाख समझाने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो चालक बस को ही पुलिस थाने ले गया। ऊना से कांगड़ा जा रही बस के चालक ताराचंद ने कहा कि यह लड़की ऊना से कांगड़ा के लिए बस में सवार हुई थी। परिचालक राकेश कुमार ने बताया कि लड़की ने मास्क नहीं लगाया था, जब उसे मास्क लगाने के लिए कहा गया तो वह भड़क गई।
विज्ञापन

वहीं, जब उसे बताया कि बस में 2 और 3 नंबर सीट पर बैठने की मनाही है तो वह जिद करके उसी सीट पर बैठ गई और उनसे झगड़ा करने लगी। हालांकि, परिचालक ने उसे चालक के पीछे वाली सीट नंबर 4, 5, 6 पर बैठाया परंतु वह वहां बैठने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बात को लेकर आरंभ हुआ झगड़ा नादौन तक पहुंच गया। चालक के अनुसार लड़की शिष्टाचार से बात नहीं कर रही थी और बार बार कह रही थी कि उसके पिता बड़े अधिकारी हैं। वहीं, बस में बैठी सवारियां भी चालक और परिचालक के पक्ष में खड़ी हो गईं। उन्होंने भी आरोप लगाया कि लड़की के व्यवहार के कारण बस में बैठी सवारियों को काफी परेशानी हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान जब लड़की को थाने में बस से उतारा गया तो उसने मास्क पहन लिया और वह चालक के पीछे वाली सीट पर भी बैठने को तैयार हो गई। उसने कहा कि वह 2 दिन से ट्रेन में सफर करके आ रही है और बीमारी के कारण मास्क नहीं लगा रही है। जब पुलिस ने उसे समझाया तो वह चालक के पीछे वाली सीट पर बैठने के लिए तैयार हो गई। पुलिस के समझाने के बाद ही बस को वहां से रवाना किया गया। हालांकि, इस घटनाक्रम के कारण बस सवारियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जबकि, बस में छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि लड़की को समझा कर बस को आगे भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed