फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waterlogging in Bhoranj Hospital building just two months after inauguration

Hamirpur (Himachal) News: उद्घाटन के दो माह बाद ही भोरंज अस्पताल के भवन में जलभराव

Mon, 01 Apr 2024 05:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
मेल वार्ड गैलरी में पानी जमा होने से हो रही खासी दिक्कत
विज्ञापन

नए भवन के साथ स्थित मेल वार्ड गैलरी के पास गिरा है डंगा

12 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है अस्पताल भवन

सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब है ओपीडी, हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज नए भवन में अभी शिफ्ट भी नहीं हुआ है और पहली ही बारिश से इस भवन के पुरुष वार्ड में पानी जमा हो गया है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर बालकनी से होकर हवा के साथ बारिश का पानी वार्ड में पहुंच रहा है। दो माह पूर्व ही इस भवन का उद्घाटन हुआ है लेकिन अभी तक अस्पताल को यहां पर शिफ्ट नहीं किया है। अस्पताल शिफ्ट करने से पहले ही यहां पर पानी भरना शुरू हो गया है। 12 करोड़ की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया है।


12 करोड़ की लागत से इस चार मंजिला नए भवन का निर्माण किया गया है। इसमें 40 बिस्तरों की सुविधा, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर व अन्य सुविधाएं इस भवन में मिलेंगी। सिविल अस्पताल भोरंज की रोजाना की ओपीडी 450 के करीब है। मरीजों की सुविधा के लिए नया भवन बनाया गया है लेकिन अब इस नए भवन में भी पानी भर रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि इस वार्ड की खिड़की के पास वेंटिलेटर छोटा होने के कारण पानी भरा है। लोक निर्माण विभाग को कहकर इसे कवर कर दिया जाएगा। जल्द ही इस भवन में अस्पताल का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed