{"_id":"656f61c64c191aefd9036eac","slug":"vrider-along-with-bike-fell-into-tayongli-drain-dead-body-found-in-water-on-third-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15471-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाइक समेत तयोंगली नाले में गिरा सवार, तीसरे दिन पानी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाइक समेत तयोंगली नाले में गिरा सवार, तीसरे दिन पानी में मिला शव
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के तहत तयोंगली नाले में बाइक समेत गिरे सवार का शव तीसरे दिन पानी में बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक फिसलने से नाले में जा गिरी है। हादसे का मंगलवार को तीसरे दिन पता चला है। सूचना मिलने पर कड़ी मशक्कत के बाद इस दुर्गम स्थल से शव को पुलिस ने नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सोहन सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है। सोहन सिंह कई सालों से ग्वाल पत्थर में परिवार सहित रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। 2 दिसंबर को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गलोड़ क्षेत्र में अपने दोस्त के घर गया था।
3 दिसंबर को सुबह जब वह वापस आ रहा था तो दुर्घटना का शिकार हो गया। सोमवार शाम को किसी ने पानी में गिरी हुई बाइक देखी। उसके बाद पुलिस ने मौका पर पहुंचकर छानबीन की तो शव नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब पुलिस ने धनेटा चौकी प्रभारी एसआई कुलवंत भारद्वाज की अगुवाई में दोबारा जांच की तो पहले नाले में उतरने के लिए रास्ता बनाया गया। पानी के अंदर तलाश की गई। इस दौरान बेहद दुर्गम इस नाले में पत्थर के पिछली ओर शव फंसा पाया गया। पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।