फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Volunteers cleaned rivers, drains, raised drinking water sources

Hamirpur (Himachal) News: स्वयंसेवियों ने नदी, नालों, उठाऊ पेयजल स्रोतों की सफाई की

Sun, 25 Feb 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Volunteers cleaned rivers, drains, raised drinking water sources
संत निरकारी टीम के सदस्य ब्यास नदी के किनारे साफ सफाई करते हुए। स्रोत: स्वयं
हमीरपुर। संत निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने रविवार को जिलाभर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने नदी नालों, उठाऊ पेयजल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन ब्रांच हमीरपुर की ओर से अमृत परियोजना के अंतर्गत सुबह 7.50 बजे जागरूकता रैली निकाली और फिर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक हथली खड्ड में उठाऊ पेयजल स्रोतों तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की। अभियान में नरेंद्र अत्री एवं संत निरंकारी मिशन के लगभग 250 स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नरेंद्र अत्री ने कहा कि संत निरंकारी मिशन हमेशा से ही आध्यात्मिकता के साथ-साथ जन कल्याण के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। संत निरंकारी मिशन के संयोजक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना तथा जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत नादौन में ब्यास नदी के तट से सफाई अभियान शुरू किया। इस स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मिशन ब्रांच तरेटी, काही दी बाहल तथा बदारण के लगभग 300 भाई बहनों एवं सेवा दल के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अभियान के अंतर्गत डिडवीं कुणाह खड्ड में स्थित उठाऊ पेयजल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्र, बिझड़ी एवं रोपडी और सुजानपुर में भी सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed