{"_id":"5ed145f28ebc3ee0a301a2a4","slug":"voltage-increase-demage-electric-instrument-hamirpur-hp-news-sml334239690","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बढ़ने से बिजली उपकरण जले, 18 घंटे अंधेरे में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्टेज बढ़ने से बिजली उपकरण जले, 18 घंटे अंधेरे में रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विकास खंड टौणीदेवी के दाड़ी गांव में वोल्टेज बढ़ने से कई घरों में बिजली के मीटर और विद्युतीय उपकरण जल गए। यह घटना वीरवार शाम की है। शाम को मौसम खराब था। इसके चलते करीब एक दर्जन घरों में अचानक बिजली वोल्टेज बढ़ गई और घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए। अजीत सिंह के घर में बिजली का मीटर, पंखा व रसोई घर में लगी इलेक्ट्रिक चिमनी, रोशन लाल के घर का मीटर व पंखा धू-धू कर जल गए।
इसी तरह नीलम कुमारी, कमला देवी, विजय कुमार, कृष्णकुमार आदि के घरों के बिजली मीटर, पंखे, इंडक्शन चूल्हे, मोबाइल चार्जर आदि जल गए। गांववासी बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि बोर्ड हर माह अपनी लाइनों व उपकरणों के रखरखाव के लिए कट लगाता है। फिर ऐसी घटना कैसे घटित हुई। वीरवार शाम को चार बजे से शुक्रवार सुबह दस बजे तक अंधेरा पसरा रहा। पंचायत के उपप्रधान मनोज कुमार ने बिजली बोर्ड से पीड़ितों को मुआवजा देने की अपील की है। भोरंज के सहायक अभियंता संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वे इसकी जांच करवाएंगे।