{"_id":"6add19490502f1e40c0dd726","slug":"you-can-apply-for-anganwadi-posts-till-november-20-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-213248-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी के पदों के लिए 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी के पदों के लिए 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
Sun, 25 Oct 2026 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगेटू के आंगनबाड़ी केंद्र प्लासी, ग्राम पंचायत भौंखर के आंगनबाड़ी केंद्र भौंखर और ग्राम पंचायत कड़ोहता के आंगनबाड़ी केंद्र कठियानवीं में सहायिका के एक-एक पद के लिए अब 20 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
गाैर हो कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों सहित सीडीपीओ कार्यालय भोरंज में आवेदन कर सकती हैं। सीडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए अधिकतम वार्षिक आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है।
पहले आवेदन कर चुकी महिलाओं को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के क्षेत्र की स्थायी निवासी हो और उसका नाम परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित की गई है। साक्षात्कार 21 नवंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में होंगे। इसके लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय भोरंज में संपर्क किया जा सकता है। संवाद