फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply for 50% subsidy on agricultural equipment by 29th

Hamirpur (Himachal) News: कृषि उपकरणों पर 50% सब्सिडी के लिए 29 तक करें आवेदन

Sun, 25 Oct 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों को सब्सिडी पर आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए सरकार 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे एग्रीमशीनरी डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल दोबारा खोलेगी। इच्छुक किसान 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के तहत पहाड़ी खेती के मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर सहित अन्य आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद 30 अक्तूबर को लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को कृषि उपकरणों पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि वे भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों के स्वीकृत मॉडल के उपकरण ही खरीदें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed