फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PG seats to increase in Hamirpur Medical College, expected to increase from 20 to 77

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी पीजी सीटें, 20 से बढ़कर 77 होने की उम्मीद

Sun, 25 Oct 2026 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) मेडिकल शिक्षा के विस्तार की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की ओर से कॉलेज में 57 नई पीजी मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

यदि इन सीटों पर दाखिले शुरू होते हैं, तो कॉलेज में पीजी सीटों की संख्या मौजूदा 20 से बढ़कर 77 हो सकती है। इससे विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करने की क्षमता बढ़ने के साथ भविष्य में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
विज्ञापन

हालांकि, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर प्रबंधन के अनुसार, सीटों में बढ़ोतरी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में नई सीटों पर दाखिले किस शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे और किन-किन विभागों में सीटें बढ़ाई जाएंगी, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी सीटें बढ़ने से एमबीबीएस के बाद विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में प्रशिक्षण के अवसर बढ़ेंगे। इससे भविष्य में प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता में इजाफा होने की उम्मीद है। साथ ही, कॉलेज के विभिन्न विभागों में शैक्षणिक गतिविधियों, क्लीनिकल प्रशिक्षण और शोध कार्यों का दायरा भी बढ़ सकता है।
हालांकि, इसका वास्तविक लाभ संबंधित विभागों में पर्याप्त फैकल्टी, बेहतर बुनियादी ढांचे और मरीजों की संख्या के अनुरूप प्रशिक्षण सुविधाओं की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
बॉक्स
मरीजों को मिल सकती है बेहतर उपचार सुविधा
मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों और शिक्षकों की संख्या बढ़ने से मरीजों की जांच, उपचार और जटिल बीमारियों के प्रबंधन में सहायता मिलेगी। यदि पीजी सीटों के साथ विभागीय संसाधनों और चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार किया जाता है, तो मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे गंभीर मामलों में दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थानों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है। पीजी सीटों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उच्च चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा।


कोट
फिलहाल सीटों की संख्या बढ़ने के बारे में आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसा है तो निसंदेह स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। -डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article