{"_id":"60f1c9ef8ebc3ee9b10fc1e5","slug":"virbhadra-singh-s-kalash-yatra-in-hamirpur-created-inconsolable-atmosphere-hamirpur-hp-news-sml377149556","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में वीरभद्र सिंह की कलश यात्रा में गमगीन हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में वीरभद्र सिंह की कलश यात्रा में गमगीन हुआ माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां शुक्रवार को जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हमीरपुर, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर और नादौन में वीरभद्र सिंह की कलश यात्रा एवं पराक्रम प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माहौल काफी गमगीन हो गया। हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से हमीरपुर के गांधी चौक में उपस्थित रहकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। जिला मुख्यालय हमीरपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस मौके पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल, कुलदीप पठानिया, सुनील शर्मा, रतन डोगरा, अनिल वर्मा, राजेश चौधरी, अजय शर्मा, शहंशाह, राजेश पठानिया, राकेश रानी, नीना चौधरी, ताराचंद चौधरी, बाबूराम राही, अनिल चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा, टोनी ठाकुर, सुक्रांत भाटिया, बिशव शामा, अंकुश शर्मा व अन्य ने भाग लिया। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा रथ विधानसभा के अन्य क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की अस्थि कलश यात्रा का नेतृत्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने किया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष केवल धीमान के साथ कई जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों ने भाग लिया। विधानसभा के दर्जनों स्थानों पर स्थानीय जनता ने दिवंगत नेता को अपने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। अस्थि प्रवाह 17 जुलाई दोपहर बाद स्थानीय नदी में किया जाएगा। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बनियाल ने बताया कि अस्थि विसर्जन जाहू त्रिवेणी संगम में किया जाएगा। नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों को नादौन विधानसभा के बिलकलेश्वर में शनिवार दोपहर एक बजे पवित्र नदी ब्यास में प्रवाहित किया जाएगा।