फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers protest against construction of double lane road in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में डबललेन सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 07 Oct 2023 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन क्षेत्र में बन रहे फोरलेन के अंतर्गत हमीरपुर मार्ग पर स्थित जलाड़ी बस स्टैंड के पास बन रहे डबललेन का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस क्षेत्र में भी डबललेन के बजाय फोरलेन सड़क ही बनाई जाए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों कृपाल ठाकुर, सुशील कुमार, प्रवेश, रमेश चंद, पवन शर्मा, ज्ञानचंद आदि ने कहा कि नादौन हमीरपुर मार्ग पर जलाड़ी बस स्टैंड के आसपास के फोरलेन के भाग को डबललेन में बदल दिया गया है और यहां नई सड़क को वर्तमान स्थान से काफी ऊंचा उठाया जा रहा है। कइयों के घर और दुकान नए डबललेन के निर्माण की जद में आने से तो बच गए हैं परंतु मार्ग के साथ सटे होने के कारण उनके घरों व दुकानों के रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, खुदाई के कारण उनके भवन परिसर भी हिल चुके हैं। उन्हें इस बात की चिंता भी सता रही है कि बरसात के समय पानी उनके भवनों में घुस जाएगा। लोगों का यह भी कहना है कि यदि वे थोड़ा पीछे हटकर भवन निर्माण कर लें और बाद में इस स्थल को फिर फोरलेन बनाने का प्रयास हुआ तो उन्हें और अधिक परेशानी होगी। जबकि जिन लोगों के पास इससे पीछे भूमि ही उपलब्ध नहीं है उन्हें तो और अधिक परेशानी होने वाली है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि इस स्थल को डबललेन के बजाय फोरलेन किया जाए ताकि उनकी समस्या का स्थायी समाधान हो सके और बार-बार उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े। वर्तमान में भंगवार से चील बाहल तक एनएचएआई डबललेन का निर्माण कार्य करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि जिन भवनों के रास्ते बंद हो रहे हैं, उन्हें रास्ते के प्रावधान के साथ-साथ बरसाती पानी से बचाव के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं। ऐसे भवनों के लिए न केवल रास्तों का प्रावधान किया जा रहा है बल्कि अंडरपास और ओवर पास बनाने का भी प्रावधान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि इस संबंध में उन्हें कोई समस्या हो तो वह विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर सकते हैं।



(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed