{"_id":"65342c011b7da086550538b7","slug":"vicious-people-are-robbing-women-in-the-name-of-matru-vandana-yojana-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11758-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मातृ वंदना योजना के नाम पर महिलाओं को लूट रहे शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मातृ वंदना योजना के नाम पर महिलाओं को लूट रहे शातिर
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम से हो रही धोखाधड़ी और फर्जी मोबाइल कॉल्स के मामले सामने आए हैं। बीते एक सप्ताह में हमीरपुर में करीब 70 महिलाओं को शातिरों ने फोन करके ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया है। शातिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थी महिलाओं को फोन कर बैंक खाते की जानकारी मांग रहे हैं। यही नहीं अगर कोई महिला यह कहती है कि उसे अभी तक योजना के तहत पैसे नहीं मिले हैं तो शातिर उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक शेयर कर रहे हैं।
अभी तक करीब आधा दर्जन महिलाओं को शातिर चपत लगा चुके हैं। योजना के तहत लाभार्थी महिला को पहले बच्चे के पैदा होने पर सरकार की ओर से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि तीन और दो हजार दो किस्तों में महिलाओं के खातों में आती है लेकिन शातिर इन महिलाओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
इस तरह के मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त पर्यवेक्षकों और आम लोगों से विशेष एहतियात बरतने का आग्रह किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं को सरकार की ओर से वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं। लेकिन, कुछ असामाजिक तत्व इस योजना के नाम पर बहुत ही सुनियोजित तरीके से ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। यह असामाजिक तत्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन करके खुद को महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी बताते हैं और प्रोफेशनल ढंग से बात करते हुए लाभार्थियों की जानकारी मांगते हैं। कई बार ये लोग सीधा लाभार्थियों को ही फोन कर देते हैं। मोबाइल फोन पर बात करते समय ये प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि की बकाया किस्तों का भुगतान एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से करने का झांसा देते हैं। वे मोबाइल पर एक लिंक भेजते हैं और लाभार्थियों के खाते में उपलब्ध राशि को उड़ा लेते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ये ठग आम लोगों की गोपनीय जानकारी कहां से निकाल रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संदेह वाले फोन नंबर से कोई भी कॉल न उठाने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित कोई भी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा इस संबंध में सभी लाभार्थियों को आगाह करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाता या आधार इत्यादि की जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
(समाचार: बवीता चंदेल)