फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vicious cheated 3500 rupees online by pretending to scooty

स्कूटी का झांसा देकर शातिर ने ऑनलाइन ठगे 3500 रुपये

Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vicious cheated 3500 rupees online by pretending to scooty
Vicious cheated 3500 rupees online by pretending to scooty
हमीरपुर। सेकेंड हैंड स्कूटी बेचने के नाम पर एक शातिर ने हमीरपुर के व्यक्ति को 3500 रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने वापस फोन कर संबंधित व्यक्ति से पैसों की मांग की। पैसे तो वापस नहीं मिले, लेकिन शातिर ने उलटा जमकर गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां भी दीं। सहमा हुआ पीड़ित गुरुवार को हमीरपुर पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन

झनियारी देवी गांव के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने पालमपुर नंबर की एक होंडा कंपनी की स्कूटी बेचने के लिए फेसबुक पर डाली हुई थी। शातिर ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताते हुए 25 हजार रुपये में ऑनलाइन ही सौदा कर डाला। खरीदार ने जब स्कूटी को प्राप्त करने की बात कही तो शातिर ने बताया कि पहले 3500 रुपये बैंक खाते में जमा करवाओ। राजकुमार ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए 3500 रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन

शातिर ने बताया कि वह आजकल कुल्लू में सेवारत है और कुछ ही देर में भोटा पहुंच जाएगा। इसके बाद जब स्कूटी और स्कूटी के दस्तावेजों की बात की तो शातिर ने फिर से 10500 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात कही। ऐसा करने से मना करने पर शातिर ने स्कूटी नहीं बेचने की बात कही। जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उसने शातिर ने अपने 3500 रुपये वापस मांगे, लेकिन बदले में उसे गालियां और धमकियां ही मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि हमीरपुर के झनियारी देवी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी है। एएसपी ने जिला के सभी लोगों से अपील की है कि सोशल साइट पर दिए जा रहे लुभावने ऑफर से सावधान रहकर ऑनलाइन ठगी से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed