फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vicious arrested for withdrawing money by changing ATM card

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले शातिर गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से करीब 1.90 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नादौन थाना के एसआई अंकुश कुमार की अगुवाई में कपिल अत्री सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शातिरों को नादौन के व्यास पुल पर पकड़ा।
विज्ञापन



आरोपियों की पहचान सत्यवान, सोनू और संदीप निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। तीनों को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र निवासी सिमरो देवी पत्नी कृष्ण चंद गत शनिवार को नादौन हमीरपुर मार्ग पर बस अड्डा के पास एटीएम बूथ में पैसे निकलवाने पहुंची थी। वहां पहले से ही खड़े शातिरों ने महिला को मदद के बहाने अपने जाल में फंसाया और एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन




इसके बाद जब महिला के फोन पर पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। इसके बाद जब महिला ने खाते की जानकारी निकाली तो पता चला कि उसके खाते से कुल एक लाख 90 हजार राशि निकाली गई है। नादौन थाना में तीन दिन पूर्व महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उन आरोपियों का पता चला। पुलिस ने उन्हें नादौन के ब्यास पुल पर पकड़ लिया। थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक गाड़ी, दो फर्जी नंबर प्लेटें और दो एटीएम कार्ड भी बरामद

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि एटीएम चोरी मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इसमें संदीप आयु 38 वर्ष निवासी सुलतानपुरी उतर-पश्चिमी दिल्ली, सत्यावन आयु 50 वर्ष निवासी रेहनकपुरा रोहतक हरियाणा, सोनू आयु 25 वर्ष निवासी मोठ रंगरा जिला हिसार हरिणाया को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक गाड़ी, दो अन्य गाड़ियों की नकली नंबर प्लेंट्स और दो अन्य नकली एटीएम कार्ड के साथ 18,730 रुपये नकदी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों ने नादौन में महिला के खाते से 1.89 लाख रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed