{"_id":"6b0344abd9600f96d008940e","slug":"vibrant-performances-featuring-pahari-nati-and-punjabi-giddha-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-216141-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दे पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दे पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां
Mon, 23 Nov 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल जनैहण में आयोजित वार्षिक समारोह में नौनिहालों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जनैहण में रविवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में भाजपा नेता संजीव शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, समूह गान और लोक नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। स्कूल की मुख्य शिक्षिका रमना ढटवालिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा दिया।
विज्ञापन
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से स्कूल को 10,200 रुपये की राशि भी भेंट की। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।