Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VHP to launch 'Hit Chintak Abhiyan' from the 22nd: Surjit

विहिप 22 से चलाएगा हित चिंतक अभियान : सुरजीत

Thu, 19 Nov 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से देशभर में 22 नवंबर से हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 6 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा। हर तीन वर्ष के अंतराल पर आयोजित होने वाले इस अभियान के माध्यम से संगठन अधिक से अधिक परिवारों और नागरिकों तक पहुंच बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद जिला हमीरपुर के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के परिवारों और नागरिकों तक विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों, विचारों, कार्यों और गतिविधियों की जानकारी पहुंचाना है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संगठन से जुड़ने के इच्छुक लोगों को भी संगठन के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क स्थापित करेंगे। लोगों को संगठन की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक उद्देश्यों से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed