{"_id":"6afe01c86a8a4752a7015b43","slug":"road-has-remained-sunken-for-two-years-official-apathy-makes-travel-risky-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-215683-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो साल से धंसी सड़क, सिस्टम की सुस्ती से जोखिम बना सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो साल से धंसी सड़क, सिस्टम की सुस्ती से जोखिम बना सफर
Thu, 19 Nov 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
-दिनेश कुमार,निवासी लठियाणी दोपहिया सवार।
- फोटो : credit
बड़सर (हमीरपुर)। ऊना-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए पर गलू में सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा दो साल पहले धंस गया था, लेकिन आज तक इसकी स्थायी मरम्मत नहीं हो पाई है। गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं।
वर्ष 2024 में बरसात के दौरान सड़क का हिस्सा करीब दो फीट तक धंसने से यहां गहरा गड्ढा बन गया है। वाहनों के गुजरते ही सवार लोगों को तेज झटके लगते हैं और चालकों को भी संतुलन संभालना पड़ता है। दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए यह स्थान अधिक जोखिम भरा बना हुआ है।
रात के समय सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। हैरानी की बात है कि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी भी नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
स्थानीय वाहन चालकों और लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यहां कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद दो साल से धंसी सड़क की मरम्मत अब भी मंजूरी के इंतजार में है।
लोगों ने विभाग से मांग की है कि वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके। संवाद
कोट्स
सड़क की मरम्मत के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मंत्रालय को भेजी गई है। अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। स्वीकृति के लिए मंत्रालय को बार-बार स्मरण पत्र भेजे जा रहे हैं। -राजेश कुमार, सहायक अभियंता, एनएचएआई ऊना
सड़क धंसने के बाद से यहां से गुजरना काफी जोखिम भरा हो गया है। संबंधित विभाग को मरम्मत में और देरी नहीं करनी चाहिए। -देशराज, वाहन चालक, निवासी बणी
गड्ढे के कारण वाहन अचानक उछलते हैं। छोटे वाहनों और दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है। कभी भी हादसा हो सकता है। -दिनेश कुमार, निवासी लठियाणी, दोपहिया सवार
रात के समय सड़क का धंसा हुआ हिस्सा ठीक से दिखाई नहीं देता। वाहन चालक को अचानक गड्ढे का सामना करना पड़ता है। विभाग को यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिएं। -देवराज, टैक्सी चालक, निवासी सलौणी
मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। दो साल से समस्या जस की तस बनी हुई है। किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना विभाग जल्द सड़क की मरम्मत करवाए। -राजेश कुमार, निवासी सिंघमी

-दिनेश कुमार,निवासी लठियाणी दोपहिया सवार।- फोटो : credit