{"_id":"6b03430fcbf763d0770b22eb","slug":"vegetable-prices-soften-become-cheaper-by-five-to-ten-rupees-per-kilogram-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-216102-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सब्जियों के दाम में नरमी, पांच \nसे दस रुपये प्रतिकिलो हुईं सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सब्जियों के दाम में नरमी, पांच से दस रुपये प्रतिकिलो हुईं सस्ती
Mon, 23 Nov 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में सब्जियां खरीदते ग्राहक। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हमीरपुर बाजार में सब्जियों के दाम पांच से दस रुपये प्रतिकिलो तक कम हुए हैं। कीमतों में आई इस हल्की गिरावट से गृहिणियों और आम उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। सप्ताह पहले सब्जियों की खरीदारी के दौरान जेब पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ अब कुछ कम हुआ है।
बाजार में इन दिनों हरी मटर 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि फूलगोभी और पत्तागोभी के दाम घटकर 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह गाजर 50 रुपये, फ्रासबीन 60 रुपये और भिंडी 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
आलू 30 रुपये, मूली 20 रुपये, प्याज 60 रुपये, टमाटर 30 रुपये और बैंगन 40 रुपये प्रतिकिलो उपलब्ध हैं। सब्जियों के दामों में सबसे अधिक राहत फूलगोभी, पत्तागोभी और मूली की कीमतों में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
20 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रही इन सब्जियों से आम परिवारों को रसोई का बजट संतुलित करने में मदद मिल रही है। वहीं, 30 रुपये किलो आलू और टमाटर मिलने से भी उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
हालांकि, प्याज, फ्रासबीन और भिंडी के दाम अभी भी 60 रुपये प्रति किलो बने हुए हैं। इनकी खरीदारी करते समय उपभोक्ताओं को जेब का ध्यान रखना पड़ रहा है। सप्ताह पहले इन सब्जियों के दाम पांच से दस रुपये तक अधिक थे। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट आएगी, जिससे घरेलू बजट संभालना आसान होगा।