फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vaccination in all health centers by April 10: CMO

10 अप्रैल तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में होगा टीकाकरण : सीएमओ

Mon, 05 Apr 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Vaccination in all health centers by April 10: CMO
हमीरपुर में मास्क लगाकर अपने गंत्वय जाती युवतियां। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में 10 अप्रैल तक मेडिकल कॉलेज समेत सभी खंड स्तरीय अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना टीकाकरण होगा। इस अवधि के दौरान जिला के पात्र लोग नजदीकी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला में कोविड-19 टीकाकरण अभियान पूरे जोर शोर से चला है। 10 अप्रैल तक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, सुजानपुर, भोरंज, नादौन और बड़सर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ और बिझड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू, बगबाड़ा, महल, मैड़, भरेड़ी, कड़ोहता, भोटा, बड़ाग्राम, ननावां, गरली, चकमोह, चौडू, कांगू, कुठेड़ा, नाल्टी, सलौनी, चबूतरा, चौरी, पटलांदर, सेरा, उहल, धनेटा, गुब्बर, जंगलबेरी, रैल, कोट, धनेड़ और बोहणी में प्रतिदिन कोविड टीकाकरण सत्र
विज्ञापन

रखे गए हैं। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्रों में कुछ जगह मंगलवार, कुछ जगह वीरवार और कुछ जगह शनिवार को टीकाकरण सत्र रखे गए हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोग कोविन एप पर अपना पंजीकरण इन सत्र में टीकाकरण करवाने के लिए करवा सकते हैं। टीकाकरण के बाद भी मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा।

हमीरपुर में फल खरीदते लोग।

हमीरपुर में फल खरीदते लोग।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed