{"_id":"65f45239d3bdc445700c8e69","slug":"union-minister-anurag-thakur-flags-off-bike-rally-in-samoh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123744-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: समोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाइक रैली का दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: समोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाइक रैली का दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
बड़सर समोह में बाईक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा की महिला नेत्रियों व कार्य
क्षेत्र में पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया एकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के समोह में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यहां पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों बाइक सवारों को हेल्मेट भी वितरित किए।
इस दौरान बडसर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के अलावा काफी संख्या में युवा मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली का भी समोह में शुभारंभ किया। बाइक रैली के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता का संदेश दिया। यह बाइक रैली समोह, सलौणी से होते हुए मैहरे पहुंची। सैकड़ों युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नशा मुक्त अभियान शुरू किया है और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता जरूरी है। बाइक रैली के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया जा रहा है। नशा वर्तमान पीढ़ी को गर्त में ले जा रहा है। समाज को नशे से बचाने की जरूरत है। युवाओं को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए भी हेल्मेट पहनने के लिए रैली के जरिये जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की चारों सीट पर भाजपा जीत हासिल करेगी।