{"_id":"6a88b5db60626baf7d09efe8","slug":"under-14-sports-competitions-will-be-held-from-september-1-to-october-3-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-205603-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पहली सितंबर से तीन अक्तूबर तक होंगी अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पहली सितंबर से तीन अक्तूबर तक होंगी अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं
Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन ने अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर तय कर लिया है। इसके तहत जिले में ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
भोरंज, बिझड़ी, नादौन और टौणी देवी ब्लॉक की छात्र वर्ग की माइनर प्रतियोगिताएं क्रमश: मुंडखर, ब्याड़, चौडू और स्वाहल में 1 से 3 सितंबर तक होंगी। इनमें वालीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और शतरंज के मुकाबले होंगे।
छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं बाहनवीं, कुढार, रैल और स्वाहल में 11 से 13 सितंबर तक होंगी। हमीरपुर की प्रतियोगिता कुठेड़ा में 8 से 10 और सुजानपुर की पटलांदर में 7 से 9 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन
जिला स्तरीय छात्र फुटबाल प्रतियोगिता 5 सितंबर को मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में होगी। हैंडबाल, रग्बी और वुशु प्रतियोगिताएं 15-16 सितंबर को मझेली में होंगी। मेजर व माइनर प्रतियोगिताएं लदरौर और धनेटा में क्रमश: 18-20 और 24-26 सितंबर को होंगी।
हॉकी 21 सितंबर को गौना करौर, एथलेटिक्स 28-29 सितंबर को चौकी जमवाला और सांस्कृतिक व इंडोर खेलकूद प्रतियोगिताएं कांगू में 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक होंगी।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने स्कूल प्रभारियों को विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।